फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्तेदारों को बचाने आए मां-बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर। रिश्तेदारों को बचाने पर परिवार के ही लोगों ने मां-बेटे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



ग्राम नगला बरी निवासी सचिन ने बताया कि पितृ पक्ष के चलते बुधवार को उसने फूफा रामविलास, बुआ शारदा व उनकी बेटी रूबी को भोज के लिए बुलाया था। बुआ और फूफा की चाचा व उनके परिवार से बोलचाल नहीं है। सुबह नौ बजे घर के दरवाजे पर परिवार के लोग इन लोगों को विदा कर रहे थे। तभी चचेरे भाइयों व बहनों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दूसरे चचेरे भाई आशीष, चाची सकीना देवी व भाभी खुशबू ने इन लोगों को बचाने का प्रयास किया।
इस पर आरोपी उन लोगों पर भी हमलावर हो गए और आशीष के चेहरे पर खुरपी व सकीना देवी के हाथ पर दरांती से प्रहार कर दिया। मारपीट में यह सभी लहूलुहान हो गए। साथ ही फूफा, बुआ व उनकी बेटी भी घायल हो गई। गांव के लोग के बीच बचाव के लिए आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक बृजमोहन पाल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही प्रेमपुर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार शर्मा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें