फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा पहुंचे सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले। दो लोगों ने कोरोना को हरा दिया। इससे पूर्व, शनिवार को 12 मामले सामने आए थे। इन 18 नए मामलों में नूंह में 6, नल्हड मेडिकल कॉलेज में 5, शाहचौखा, धुलावट, नाई नंगला, पुन्हाना, दोहा, बाजड़का व सालाहेड़ी से एक-एक संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के 112 सक्रिय मरीज हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। जिले में अभी 2665 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग हर दिन लगभग 800 लोगों की जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट से ले रहा है। जिले में अब तक कोरोना के 1852 मामले सामने आए हैं। इनमें अब तक 1709 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, फिरोजपुर झिरका प्रतिनिधि के मुताबिक, एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सतर्क रहें और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइनों व नियमों का पालन करें। सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने के साथ ही अन्य जरूरी हिदायतों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

बिना मास्क के बेखौफ घूमते लोग बने खतरा
नूंह/फिरोजपुर झिरका। बाजारों में बिना मास्क लगाए बेखौफ घूमते लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। हरियाणा में कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी नूंह और फिरोजपुर झिरका शहर में कोई मास्क नहीं लगा रहा। ये लोग बेखौफ होकर बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी अपने यहां आने वाले लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक नहीं कर रहे हैं।
फिरोजपुर झिरका में 90 प्रतिशत से अधिक दुकानदार, राहगीर व अन्य लोग सरकार के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इलाके में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, तहसील विभाग, नगर पालिका कार्यालय सभी को चालान काटने के आदेश आ गए हैं, लेकिन कोई भी विभाग सक्रिय नहीं दिख रहा है। इस कारण लोग बिना मास्क दिखते हैं। फिरोजपुर नगरपालिका के सचिव ललित गोयल ने कहा कि सोमवार से शहर में मास्क लगाना जरूरी होगा।
इस संबंध में किराना यूनियन के प्रधान पंकज जैन का कहना है कि सभी दुकानदारों को मास्क लगाना अनिवार्य है। दुकानदार ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि सरकार के नियमों का पालन हो सके। इसके लिए सभी दुकानदारों से संपर्क कर जानकारी दी जाएगी।
इस बारे में चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि चालान काटने के आदेश आए हुए हैं। सोमवार से शहर के मुख्य चौक-चौराहों, आंबेडकर चौक आदि स्थानों पर पुलिस मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटने का अभियान चलाएगी। इसके अलावा, नगर पालिका से कहकर लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई जाएगी।
इधर, जिला मुख्यालय नूंह में कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला मुख्यालय के नूंह शहर के कई वार्डों के अलावा साथ लगते गांवों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी यहां बाजार में आने वाले लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ रहा है, लेकिन इसकी किसी को परवाह नहीं है।
फोटो : कोरोना से बेखौफ बिना मास्क बाजार में घूमते युवक।
जागरूक करेंगे डालसा अधिकारी
नूंह। कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा) ने उठाया है। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जिला स्तरीय प्राधिकरणों के साथ ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया। इसके मुताबिक, डालसा कोरोना वायरस के खतरे और वैक्सीन की जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी देगी। प्राधिकरण सुनिश्चित करेगा कि जो लोग वित्तीय पैकेज के हकदार हैं, उन्हें वह मिल जाए। बैठक में कहा गया कि जिले के एडीसी को प्राधिकरणों की सभी गतिविधियों में नोडल अधिकारी के रूप में शामिल किया जाए। सचिवों को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करने का निर्देश दिया गया। सचिवों से कहा गया कि डालसा से संबंधित सभी मामलों को जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और जिला प्रशासन के साथ उठाएं, ताकि हालसा, नालसा और सरकार की अन्य योजनाओं का आम जनता को लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें