फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। हरियाणा और राजस्थान में लॉकडाउन की अफवाह के चलते माफिया के धूम्रपान, दाल, चीनी, सरसों का तेल, रिफाइंड, बेसन, चना आदि की कीमतें अचानक बढ़ने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर सीमा शर्मा ने फूड इंस्पेक्टरों की अगुवाई में जांच के लिए एक टीम शहर के दुकानदारों के पास भेज दी। इस टीम ने दुकानदारों को कालाबाजारी न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

फूड एवं सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि रविवार को उन्होंने एक टीम के साथ पुन्हाना के कई थोक दुकानदारों छापा मारा। थोक विक्रेताओं ने उन्हें लिखित में बताया कि किसी भी खाद्य वस्तु के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वे आम लोगों और छोटे दुकानदारों को पहले जैसी दरों पर सामान दे रहे हैं। विभाग ने सभी दुकानदारों को उचित कीमत वसूलने की हिदायत दी है। दुकानदारों से एमआरपी से ज्यादा कीमत न वसूलने का लिखित आश्वासन दिया है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर सीमा शर्मा ने बताया कि कालाबाजारी की सूचना पर रविवार को फूड इंस्पेक्टरों की कई टीमें शहरों में दुकानदारों और थोक विक्रेताओं के पास जांच के लिए भेजी गई थीं। उनकी टीम के सदस्य गुप्त तरीके से जमाखोरों पर नजर रखेंगे। फर्जी ग्राहक भेजकर जमाखोरों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें