फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 6 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। बैंकों की तरफ से लगाई गई स्टालों पर जाकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। बैंक के स्टॉल और चालान कोर्ट में वादकारियों की सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

लोग दिनभर चक्कर काटने के बाद चालान जमा नहीं कर सके, क्योंकि दोपहर बाद कार्यालय पर ताला लटक गया। परिवार न्यायालय में 155 पारिवारिक वादों का निस्तारण हुआ। इनमें आपसी गिले शिकवे और मतभेद भूलकर 9 जोड़े एक साथ चले गए। जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर 6,56,167 वादों का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण किया गया।


सदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा निवासी हरिओम ने बताया कि वह चालान जमा करने में कुछ छूट पाने के लिए दो महीने से राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार कर रहे थे। सुबह 10 बजे सारे काम छोड़ दीवानी पहुंच गए। इसके बाद उनके चालान जमा नहीं हुए। आरोप है कि कार्यालय में ताला लटका था। अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


मलुपरा निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनकी बाइक और गाड़ी के 14 हजार रुपये के चालान थे। दोपहर 1 बजे दीवानी पहुंचे। देखा तो चालान जमा करने वाले कार्यालय में ताला लटका मिला। शाम तक इधर-उधर भटकने के बाद भी चालान जमा नहीं हो सके।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज ने 7 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज ने अन्य प्रकृति के 767 वादाें का निस्तारण कर 5.78 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 175 वादों के निस्तारण में 16.33 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति धनराशि पीड़ित परिवारों को दी गई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज व अन्य अदालतों में 69 हजार से अधिक वादों का निस्तारण कर 2.23 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि वसूली। जिला उपभोक्ता प्रथम, द्वितीय, स्थायी लोक अदालत में 21 वादों का निस्तारण कर 5.74 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई।
तहसील स्तर पर राजस्व के 3.5 लाख से अधिक वादों का निस्तारण और 8141 वाहनों के चालान जमा हुए। प्री-लिटीगेशन से संबंधित 2.71 लाख से अधिक वादों का निस्तारण हुआ। बैंकों में 1476 वादों का निस्तारण कर 14.14 करोड़ रुपये वादकारियों से जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें