फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर के लिए आज और कल लगेंगे 500 से अधिक शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रमिक एरिया, इंडस्ट्री, सोसाइटी और संस्थानोें में लगेेंगे स्पेशल कैंप, हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का होगा प्रयास
विज्ञापन

नंबर गेम
12 बजे दोपहर से 2 बजे तक लगेंगे कैंप
50 कैंप लगेंगे लेबर कम्यूनिटी क्षेत्रों में
50 कैंप लगेंगे औद्योगिक इकाइयों में
35 कैंप लगेंगे शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को व्यापक रूप देते हुए सोमवार और मंगलवार को जिले में 500 से अधिक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। श्रमिक एरिया, इंडस्ट्री, सोसाइटी समेत संस्थानों और मीडिया हाउस में स्पेशल कैंप लगेेंगे। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में विभिन्न संस्थानों, उद्योगों, आरडब्ल्यूए, एओए, स्वयंसेवकों, श्रम संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे। नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आवश्यक प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लेबर कम्युनिटी क्षेत्रों में 50 स्पेशल कैंप और औद्योगिक इकाइयों में लगभग 50 शिविर आयोजित होंगे। इसके साथ ही 35 प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में भी कैंप लगाए जाएंगे। जिससे छात्र, कर्मचारी व आमजन आसानी से अपने नाम जोड़ या संशोधित करा सकें। इसके अलावा नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 1868 बूथों, हाई-राइज सोसाइटियों, आवासीय सेक्टरों, उद्योगों, संस्थानों, फिल्म सिटी और मीडिया हाउसों सहित प्रमुख स्थलों पर कुल 500 शिविर लगाए जाएंगे। मीडिया कम्युनिटी के लिए 16 अलग-अलग लोकेशन पर विशेष शिविर होंगे।
विज्ञापन

सभी शिविर लंच ब्रेक के बाद नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से ही प्रारंभ होंगे। इन कैंपों में फाॅर्म-6, फाॅर्म-8 सहित सभी एन्यूमरेशन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी बूथ का फॉर्म किसी भी शिविर में जमा किया जा सकेगा। बीएलओ और प्रशिक्षित प्रशासनिक टीम त्वरित सत्यापन और ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पुराने पते से नए पते पर स्थानांतरित हुए नागरिकों के लिए तत्काल समन्वय कर अवगत कराया जाएगा। लक्ष्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे। प्रत्येक की सूचना सही दर्ज की जा सके।
इंडस्ट्री सेक्टर में सैमसंग, एलजी, डिक्सन, वीवो, ओप्पो, यूफ्लेक्स, मदरसन, शीला फोम सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं एमिटी यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सहित प्रमुख शिक्षण संस्थानों में भी कैंप आयोजित होंगे। सभी प्रमुख मीडिया हाउसों में भी शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 55 फीसदी फॉर्म अपलोड
- किरायेदारों को ढूंढने में मकान मालिक बन रहे सहायक

नोएडा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोएडा विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी पकड़ रही है। रविवार तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ओर से लगभग 55 फीसदी फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं। अभियान के तहत कुल 7.71 लाख से अधिक नागरिकों से फॉर्म भरवाकर उन्हें सिस्टम पर अपलोड किया जाना है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 752 बीएलओ तैनात हैं, जो घर-घर जाकर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। नागरिक फॉर्म भरकर दोबारा बीएलओ को सौंप रहे हैं जिसके बाद इन्हें ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड किया जा रहा है। प्रक्रिया को सुचारू और तेज बनाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जा रहा है जिससे टीमों तक क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और लोगों तक पहुंच बनाना आसान हो रहा है।


ममूरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात बीएलओ दीपा अरोड़ा ने बताया कि कई ऐसे किरायेदार हैं जो मकान छोड़कर जा चुके हैं और अब उनके दिए पते पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। ऐसे मामलों में मकान मालिक स्वयं आगे बढ़कर बीएलओ की मदद कर रहे हैं। किरायेदारों का पता लगाने की कोशिश में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों का सहयोग अभियान की सफलता के लिए अहम साबित हो रहा है।
एसडीएम अनुज नेहरा के अनुसार सुबह 8 बजे तक लगभग 53 प्रतिशत फॉर्म अपलोड किए जा चुके थे जिसके बाद बीएलओ लगातार अपलोडिंग कार्य कर रहे हैं। दिन बढ़ने के साथ यह संख्या 55 प्रतिशत तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सौ फीसदी फॉर्म अपलोड सुनिश्चित करने के लिए सभी टीमें लगातार क्षेत्र में काम कर रही हैं। उम्मीद है कि नागरिकों के सहयोग और फील्ड टीमों की सक्रियता के चलते यह अभियान समय पर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सभी बूथों पर चला महाअभियान

- मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा 11 दिसंबर तक बढ़ने से मिली राहत

यमुना सिटी (संवाद)। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जेवर में रविवार को सभी बूथों पर महाअभियान चलाया गया। इस दौरान पात्र नागरिकों को अपना नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कराने का अवसर दिया गया। अभियान के बीच पुनरीक्षण कार्य की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। इससे बीएलओ को राहत मिली है। जेवर क्षेत्र के अंतर्गत जेवर, रबूपरा व अन्य क्षेत्रों में रविवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण का महाअभियान चलाया गया। बीएलओ ने जगह-जगह पर जाकर लोगों से फाॅर्म भरवाए। वहीं, मतदाताओं को आने वाली परेशानियों को भी दूर किया। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की तिथि बढ़ने से बीएलओ ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग अभी भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन नहीं कर पाए हैं, जिसके चलते समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि बढ़ाई गई अवधि के दौरान घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से फॉर्म प्राप्त किए जाएं। बूथ स्तर अधिकारियों का कहना है कि नई तिथि से बचे हुए प्रपत्रों के कार्य आसानी से पूरे हो पाएंगे। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 11 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से प्रपत्र और अन्य आवश्यक विवरण जमा कर दें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें