फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दौनी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव हल्दौनी निवासी कन्हैया झा ने तहरीर में बताया कि उनके पिता राधेश्याम झा सेक्टर-45 नोएडा में श्री गौरव भाटिया के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे। 28 नवंबर की रात लगभग 9 बजे ड्यूटी समाप्त कर वे घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक के चालक अनिल सिंह ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक पीड़ित को बाइक समेत करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें