फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम: शहीद साथी की बेटी की शादी में कन्यादान करने पंजाब से आए 50 से अधिक जवान, निभाईं रस्में; किया कन्यादान

Thu, 27 Nov 2025 10:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

परिजनों ने बताया कि मुस्कान की बरात कासना गांव से आई थी। सेना के जवान भी जानकारी होने पर शादी में पहुंच गए। हालांकि परिजनों को इसका पता नहीं था। जवान वर्दी में थे। 
विज्ञापन
शहीद जवान साथी की बेटी की शादी में पहुंचे जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित डाबरा गांव में मंगलवार को पंजाब फिरोजपुर छावनी के सेना के जवान अपने बलिदानी साथी सुरेश सिंह भाटी की बेटी की शादी में कन्यादान करने पहुंचे। जवानों ने बेटी मुस्कान भाटी की शादी में कन्यादान करने के साथ अन्य रस्में निभाईं। लड़की को पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। जवानों के इस कदम ने परिवार के साथ ग्रामीणों को काफी भावुक कर दिया। सभी ने उनको प्रशंसा की।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुस्कान की बरात कासना गांव से आई थी। सेना के जवान भी जानकारी होने पर शादी में पहुंच गए। हालांकि परिजनों को इसका पता नहीं था। जवान वर्दी में थे। जब बलिदानी सुरेश सिंह भाटी की पत्नी सरोज देवी ने पंडाल में जवानों को देखा तो वो भावुक हो गईं। 
विज्ञापन

बलिदानी के भाई एडवोकेट पवन भाटी ने बताया कि उनकी भतीजी मुस्कान भाटी की शादी कासना के विजय चपराणा के साथ हुई है। उनके बलिदानी भाई सुरेश का बड़ा बेटा हर्ष भाटी भी सेना में है। वे इस समय में कश्मीर के बारामूला में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए परिवार की तरफ से पंजाब फिरोजपुर स्थित सेना की छावनी में शादी का निमंत्रण भेजा गया था। जिस पर 50 से अधिक जवान शादी समारोह में शामिल हुए। जो बलिदानी सुरेश के साथी थे। शादी का पंडाल गांव के बाहर बलिदानी के स्मृति स्थल के पास लगाया गया। जहां जवानों ने बलिदानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें