ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा एक स्थित बारात घर में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य ज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सेक्टर के 50 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लोगों का रक्तचाप (बीपी), शुगर, नेत्र परीक्षण सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। जांच के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। सेक्टर के निवासी संजय भाटी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने चाहिए, ताकि लोग बीमारियों की समय रहते जांच कराकर उपचार शुरू कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया।
यथार्थ अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. मुस्तकीम, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. लवप्रीत, कोऑर्डिनेटर डॉ. सोनू कुमार, आईसीएन हर्षिता सिंह, अंजू राजेश, ऑप्टोमेट्रिस्ट अंकित, असिस्टेंट अर्जुन, नर्स कमरझा, रोहित आदि ने लोगों की जांच की।