फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेबल टेनिस लीग में धनंजय और आर्या ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
नोएडा। इंडियन टेबल टेनिस लीग 2026।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

टेबल टेनिस लीग में धनंजय और आर्या ने जीता गोल्ड
नोएडा। सेक्टर-21 स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में इंडियन टेबल टेनिस अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंडियन टेबल टेनिस लीग 2026 का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लीग में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 के बालक एवं बालिका वर्ग के साथ-साथ ओपन पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में रोनाल्ड सरकार ने धनंजय सिंह ठाकुर को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल में धनंजय ने अरुणिम अग्रवाल को 3-0 से जबकि रोनाल्ड ने ऋषिकेश जगताप को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग में अरुणिम अग्रवाल और ऋषिकेश जगताप संयुक्त रूप से कांस्य पदक विजेता रहे। महिला एकल वर्ग में आर्या रेडकर ने फाइनल में ग्लैडलिन फ्लोरा को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में ग्लैडलिन ने रिद्धिमा कपूर को 3-0 तथा आर्या ने आयुषी सिंघल को 3-1 से हराया। अंडर-9 बालक वर्ग में आरव शर्मा विजेता बने। वहीं अंडर-11 बालिका वर्ग में इकारा श्रीराम ने फाइनल में आराध्या कश्यप को 3-1 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें