फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पाठशाला ने दी नई उड़ान: 50 से अधिक युवा यूपी पुलिस में चयनित, 40 गांव में संचालित हो रहा पुस्तकालय

Thu, 13 Mar 2025 10:13 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्राम पाठशाला पुस्तकालय के सदस्य अजय पाल ने बताया कि अब तक की जानकारी में सबसे अधिक अस्तौली के 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके साथ ही सादोपुर से सात,कचैडा से आठ और दुजाना से सात और बादलपुर से आठ का चयन हुआ है।
विज्ञापन
युवाओं का यूपी पुलिस में चयनित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के 50 से अधिक अभ्यर्थियों का पुलिस में फाइनल चयन हो गया है। ग्राम पाठशाला में पढ़कर उनके सपने साकार हुए है। सबसे अधिक अस्तौली गांव ने 12 अभ्यर्थी चयनित हुए है। इसके साथ ही कचैडा,सादोपुर,दुजाना के साथ ही कई गांव के 50 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन पुलिस में हो गया है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके लिए होली का पर्व दीपावली के सामान है। उनकी मेहनत सफल हो गई है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में मिल का पत्थर ग्राम पाठशाला पुस्तकालय साबित हुआ है। 

विज्ञापन


ग्राम पाठशाला पुस्तकालय के सदस्य अजय पाल ने बताया कि अब तक की जानकारी में सबसे अधिक अस्तौली के 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके साथ ही सादोपुर से सात,कचैडा से आठ और दुजाना से सात और बादलपुर से आठ का चयन हुआ है। यह लिस्ट अभी और बढ़ने वाली हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पाठशाला पुस्तकालय में रोजगार विद अंकित की ओर से प्रतियोगी परीक्षा की 50 से अधिक किताबें मुहैया कराई जाती है। जिससे अभ्यर्थियों को काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि समय समय पर रोजगार विद अंकित की ओर से मदद भी की जाती है। गांव के अभ्यर्थियों के चयन होने से हर गांव में आज दीपावली मनाई जाएगी।

इन गांवों में हो रहा ग्राम पाठशाला का संचालन
उन्होंने बताया कि ग्राम पाठशाला बम्बावड, कल्दा, कूडीखेड़ा, दुजान, कचैड़ा (लड़का), कचैड़ा (लड़की), अच्छेजा, सैनी, खेड़ी, खैरपुर (गुर्जर), रानीली लतीफपुर, गढ़ी आजमपुर, अस्तौली (लड़का), अस्तीली (लड़की), परी चौक गुर्जर शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा, खानपुर, लडपुरा, डेल्टा-2, अट्टा, मुंजखेड़ा, आनंदपुर, कैलाशपुर, महावड़, बिसरख, जारचा, दादरी, आकिलपुर जागीर, जगनपुर, चादलपुर, नंगला चमरू, लुहारली, भोगपुर, चिटहैरा, रिलखा, मायचा, सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-55, सुनपुरा, बांजरपुर, सैथली आदि गांव में संचालित हो रही है। हर गांव से किसी न किसी का चयन हुआ है। 
विज्ञापन


यूपी पुलिस में चयनित होने पर लग रहा है जैसे कोई सपना देख रहा हूं। देश की सेवा करने की बचपन से ही ठान ली थी। इस सफलता में माता पिता,गुरु के साथ ही ग्राम पाठशाला का काफी सहयोग है। - विवके नागर
विज्ञापन


ग्राम पाठशाला का सफलता में काफी योगदान रहा है। पुस्तकालय में पढ़ने से ही उनका सपना पूरा हुआ है। होली में दीपावली बनाने जा रहे हैं। - दीपू

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें