फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 400 से अधिक चोरी व खोए हुए मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने 101 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरों
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पिछले दो महीनों में दक्षिणी दिल्ली में 400 से अधिक चोरी और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इनमें से 101 को उनके मालिकों को सौंप दिए है।
विज्ञापन

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित झा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम ने लगभग 200 फोन बरामद किए, एएटीएस ने 50, नेब सराय पुलिस ने लगभग 100 और अन्य टीमों ने 100 हैंडसेट बरामद किए। पुलिस ने कहा कि स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद शनिवार को डीसीपी कार्यालय में आयोजित एक छोटे से समारोह में 101 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए। अंबेडकर नगर (14), डिफेंस कॉलोनी (11), नेब सराय (11), संगम विहार (16), तिगरी (10), फतेहपुर बेरी (7), कोटला मुबारकपुर (7), ग्रेटर कैलाश (5), महरौली (5), साकेत (5), हौज खास (4), मैदान गढ़ी (3) और लोधी कॉलोनी (3) सहित कई पुलिस थानों ने फोन बरामद किए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा कि उचित सत्यापन के बाद शेष फोन उनके असली मालिकों को लौटाने के लिए जल्द ही एक और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें