फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 से अधिक लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा, सोसाइटी से बाहर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज एक सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि सोसाइटी में पिछले दो महीनों के दौरान कुत्तों के काटने की 15 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भय का माहौल है। इन कुत्तों को सोसाइटी से बाहर करने की मांग है।
विज्ञापन

निवासी संजय ने बताया कि सोसाइटी परिसर में कई जगह झुंड में कुत्ते घूमते रहते हैं, जिससे अकेले बाहर निकलने में भी डर लगता है। सुबह और रात के समय स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। निवासियों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि लावारिस कुत्तों का नियमित टीकाकरण नहीं कराया जाता, जिससे रेबीज जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसे लेकर अब लोगों ने प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द से जल्द सोसाइटी में अभियान चलाकर कुत्तों का टीकाकरण कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें