फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजार रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में हर वर्ग में उबाल है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में व्यापारी संगठनों ने बैठक कर शुक्रवार को दिल्ली बंद रखने का आह्वान किया है।
बृहस्पतिवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के नेतृत्व में दिल्ली के 100 से ज्यादा व्यापारी संगठनों ने कनॉट प्लेस में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। इसमें कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ प्लेस, राजौरी गार्डन, सरोजनी नगर, कमला नगर, करोल बाग, लाजपत नगर, साउथ एक्सटेंशन, कृष्णा नगर, रोहिणी, कीर्ति नगर बाजार के व्यापारी शामिल हुए। संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि 25 अप्रैल को 100 से ज्यादा बाजार बंद रहेंगे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस आह्वान को पूर्ण समर्थन दिया है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार को प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें और शांतिपूर्ण तरीके से बंद का पालन करें। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बंद कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। कैट ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वे बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सभी बाजारों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहने वाले मुख्य बाजार
सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, हिन्दुस्तान मर्केंटाइल चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद, हौजकाजी, मीना बाजार, मटियामहल, किनारी बाजार, नबी करीम, मुल्तानी ढांडा, दिल्ली वेजिटेबल एंड ऑयल एसोसिएशन खारी बावली, केमिकल एसोसिएशन खारी बावली, दरियागंज, नई सड़क, बुलियन एसोसिएशन चांदनी चौक, कटरा अशर्फी चांदनी चौक, क्लॉथ मार्केट चांदनी चौक, राजौरी गार्डन मार्बल एसोसिएशन, किराना कमेटी खारी बावली, मोरी गेट, डिप्टी गंज बर्तन बाजार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें