फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में अधिकारी नियुक्त हुए मोनू कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में अधिकारी नियुक्त हुए मोनू कुमार
विज्ञापन

8 से 13 मार्च तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित नोएडा एजुकेशनल एकेडमी के खेल प्रशिक्षक व शिक्षक मोनू कुमार का चयन विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 के लिए क्लासीफिकेशन ऑफिसर के रूप में किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 13 मार्च तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें भारत सहित 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्कूल प्रशासन से मोनू कुमार को प्रतियोगिता अवधि के दौरान कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। मोनू कुमार एनआईएस एथलेटिक्स क्वालिफाइड हैं, सीबीएसई नेशनल में 400 मीटर के रिकॉर्ड होल्डर रह चुके हैं और वर्तमान में पैरा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। मोनू कुमार ने बताया कि क्लासीफिकेशन ऑफिसर का मुख्य दायित्व खिलाड़ियों की दिव्यांगता की श्रेणी का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना होता है, ताकि उन्हें निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें