फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर बीटा दो में बंदरों का आतंक, महिला को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में बंदर व लावारिस कुत्तों व गोवंश का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा दो में एक महिला को बंदर के काटने का घटना सामने आई है। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में बहुत ज्यादा संख्या में बंदर मौजूद हैं। इनके डर के कारण महिला, बच्चे व बुजुर्गों का घर के बाहर निकलना कठिन हो गया है।
विज्ञापन




आरडब्ल्यूए अध्यक्ष व समाजसेवी आरती शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई ब्लॉक के 226 निवासी सपना शाम को छत पर रखी पानी की टंकी देखने गई थी। वहां पर मौजूद बंदरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, 224 निवासी के गौरव का फोन लेकर चला गए। दूसरे ब्लॉक में फोन मिला। घटना के बाद से अन्य घरों की महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डर रहे है। वहीं, कुत्तों के काटने के मामले भी हर रोज आ रहे हैं। इससे लोग पार्कों में जाने से बच रहे है। इनको पकड़ने के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें