नूंह। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि पंचायतें मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल साइट पर 15 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं।
उपायुक्त के मुताबिक, पंचायतों के सराहनीय कार्यों के आधार पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। वर्ष 2021 के पुरस्कार के लिए मूल्यांकन का आधार वर्ष 2019-20 होगा। दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के अंतर्गत सामान्य श्रेणी में हर राज्य की एक जिला परिषद, दो पंचायत समितियों, दो ग्राम पंचायतों के अलावा विषयगत श्रेणी में एक अन्य सहित कुल पांच पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। जिला परिषद को 50 लाख, पंचायत समितियों को 25 लाख, प्रति पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों को 8 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैैं।