फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से दी जा रही बच्चों को शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। कोरोनो महामारी के समय विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन तालीम तेरे द्वार अभियान के तहत जिले में मोहल्ला पाठशालाएं नियमित रूप से चल रही है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सद्दीक अहमद ने बुधवार को बताया कि फिलहाल 126 पाठशालाओं में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। आने वाले सप्ताह में यह आंकड़ा200 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने सिंगार, पिंगनवा, बिछोर में चल रही मोहल्ला पाठशालाओं का जायजा लिया और उप जिला शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने पिंगनवा में चल रही मोहल्ला पाठशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ की इस पहल को सराहा।
विज्ञापन

मोहल्ला पाठशाला में शिक्षा दूत के रूप में पढ़े-लिखे युवा आगे आ रहे है। वहीं विद्यालयों के अध्यापक भी मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। इस कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षा दूतों की सराहना की और उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे काम को जांचा और उनका मार्गदर्शन भी किया। साथ ही इस दौरान शिक्षा दूतों को सलाह दी कि वे मोहल्ला पाठशालाओं मे कोरोनो से बचाव के लिए सभी नियमों के पालन करें। इस दौरान सभी पाठशालाओं में शिक्षण सामग्री, बैनर, मास्क, सैनिटाइजर भी दिए गए। इस अवसर पर मेंटर अध्यापक यहूदा बिछोर, मास्टर सलीम, सीमा वर्मा, मुकेश जैन, हाजी मुंशरीफ, शिक्षा दूत में निर्मल, गुंजन, सीमा, श्वेता, सोनी, निधि, बरकत, हसीना, रवीना, रिजवाना कलसुम, दिलशाना, आदिल, जावेद, सरजीना, आसिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें