फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक तैयार हो जाएगा आधुनिक रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्तायुक्त संजीव कौशल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आधुनिक राजस्व रिकार्ड रूम आगामी 15 नवंबर तक तैयार हो जाएंगे। वह राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसों पुराने राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज करने का काम तेजी से चल रहा है और अब जल्द ही ये रिकॉर्ड माउस की एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। पहले इसे देखने और ट्रेस करने में काफी समय लगता था। उन्होंने उपायुक्तों द्वारा उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेजने की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग लाखों फाइलों और कागजातों से भरा हुआ है, कुछ तो 1870 से भी पुराने हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट में 37,06,851 इमेज को अपलोड किया जा चुका है जोकि 98.51 प्रतिशत है और हरियाणा न्यू सेक्रेटेरिएट में 1 करोड़ 9 लाख से अधिक इमेज को अपलोड किया जा चुका है जोकि 99.75 प्रतिशत है। इन इमेज को डीआरओ द्वारा भी 20 प्रतिशत चेक किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने पर उसे सुधरा जा सके। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाल डोरा में रजिस्ट्री करवाने संबंधी लोगों को जानकारी देने के लिए अखबारों में सार्वजनिक सूचना का विज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकारियों द्वारा ग्राम वासियों से गांव के लाल डोरे के अंदर प्रापर्टी से संबंधित दावे व आपत्तियां भी प्राप्त की जा रही हैं और इन दावे और आपत्तियों के निपटान के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख 45 हजार प्रापर्टी कार्ड बनाए जा चुके हैं। लोगों के आपत्ति और विवादों को हल करने के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इस बैठक में उपायुक्तों द्वारा राज्य में पिछले दो दिनों में बरसात से फसलों के नुकसान के बारे में बताया गया कि वे इसका आंकलन कर रहे हैं और इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत कर दी जाएगी। वीसी में एसडीएम नूंह सलोनी शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, सहित सभी तहसीलदार व पंचायत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो ऱ् एसडीएम नूंह सलोनी शर्मा वीसी में बैठी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें