फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल्द मिलेगा आधुनिक शिक्षा केंद्र, ऊन में बन रहा सर्वोदय विद्यालय

विज्ञापन
ऊन गागौर में निर्माणाधीन विद्यालय। सिडको
विज्ञापन
- 33 बीघा में बन रहा आवासीय परिसर, अगस्त 2026 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन

- 44 करोड़ की लागत से छात्र-छात्राओं को मिलेगी शिक्षा, आवास और सुरक्षा की समग्र सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के ऊन क्षेत्र स्थित गगौर गांव में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। संत रविदास पद्धति पर आधारित इस आधुनिक आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवास और भोजन की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी।
यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि यह परियोजना करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और अब तक 25 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। 31 अगस्त 2026 तक विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य है। परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 71 लाख 77 हजार रुपये की धनराशि शासन द्वारा जारी की जा चुकी है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कराया जा रहा है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

- क्या-क्या बन रहा है इस विद्यालय में
प्रशासनिक भवन, मल्टीपर्पज हॉल और अत्याधुनिक किचन, दो छात्रावास (बालक एवं बालिका), कुल 490 बच्चों की क्षमता के साथ, प्रधानाचार्य कक्ष, आवासीय क्वार्टर टाइप-3 के 8, टाइप-2 के 6 और टाइप-1 के 6 आवास, 762 मीटर लंबी मजबूत चारदीवारी।
विज्ञापन

- शिक्षा का नया केंद्र बनेगा गगौर
ग्रामीण क्षेत्र में बन रहा यह विद्यालय न केवल बच्चों के लिए शिक्षा का नया द्वार खोलेगा, बल्कि पूरे जनपद में आधुनिक और समावेशी शिक्षा प्रणाली की एक मिसाल भी बनेगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य की निगरानी लगातार की जा रही है और प्रयास है कि विद्यालय तय समय से पहले तैयार हो जाए। बच्चों के लिए यह परिसर न केवल पढ़ाई बल्कि सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें