फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के दायरे में आया अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मॉडल का ये ठिकाना

Fri, 27 May 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • गेस्ट हाउस के मैनेजर ने सेक्टर-20 थाने में दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
  • कई अभिनेताओं पर आरोप लगाकर विवादों में रही है मॉडल
विज्ञापन
गेस्ट हाउस जिसमें ठहरी थी पूजा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई अभिनेताओं पर आरोप लगाकर विवादों में रहने वाली मॉडल पूजा मिश्रा क्या दो दिन तक नोएडा में रही। इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जिस गेस्ट हाउस में पूजा मिश्रा के रहने की बात बताई जा रही है वह भी जांच के घेरे में आ गया। बताया जा रहा है कि वेरिफिकेशन के बिना ही पूजा मिश्रा गेस्ट हाउस में ठहरी थी।

बताते दें कि पूजा मिश्रा वही मॉडल हैं जिसने नोएडा में अपने साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ भी नहीं निकला। इसके बाद वह यहां चली गई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेक्टर-20 ई ब्लाक स्थित गेस्ट हाउस में एक कमरा ऑनलाइन बुक कराया गया था, जिसमें मॉडल पूजा मिश्रा के ठहरने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस वेरिफिकेशन में कोई नहीं निकला बाहर

गेस्ट हाउस जिसमें ठहरी थी पूजा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
उधर, गेस्ट हाउस के मैनेजर अली ने सेक्टर-20 थाना पुलिस से शिकायत की कि उनके गेस्ट हाउस में बिना वेरिफिकेशन के कोई दो दिन से रह रहा है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस टीम गेस्ट हाउस पहुंची, लेकिन  वहां कोई बाहर नहीं निकला।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है कि दो दिन तक बिना वेरिफिकेशन के गेस्ट हाउस में कौन ठहरा था। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि जांच में देखा जाएगा कि सेक्टर के अंदर गेस्ट हाउस चलाने की मंजूरी किसने दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें