फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो पुलिस कंट्रोल रूम...आईपीएल का स्कोर क्या हुआ है'

Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम
विज्ञापन
आईपीएल का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। हाल यह हो गया कि लोग अब 100 नंबर पर फोन कर अपराध की जानकारी नहीं दे रहे बल्कि आईपीएल मैच का स्कोर पूछ रहे हैं। सिर्फ एक या दो कॉल नहीं करीब 28 से 30 कॉल स्कोर पूछने के लिए  आ चुकी।
विज्ञापन


इससे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल अटेंड करने वाली लड़कियां परेशान हो गई। फोन करने वाले जब नहीं मानते तो मजबूरी में उन्हें झूठा स्कोर बताना पड़ रहा है। पहले पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल अटेंड करने वाले कर्मचारी फोन करने वाले के भद्दे कमेंट से परेशान थे।

इन पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तबजाकर ऐसी कॉल बंद हुई। लेकिन अब आईपीएल मैच का स्कोर जानने के लिए कॉल आनी शुरू हो गई। अधिकतर लोग कॉल कर मैच का स्कोर, शाम को होने वाले मैच में शामिल टीम और पसंदीदा क्रिकेट के रन की जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 में से सिर्फ 150 ही काम की कॉल  

पुलिस - फोटो : Demo Pic
हर दिन पुलिस कंट्रोल रूम में 1500 के करीब कॉल आ रही है, जिसमें से सिर्फ 150 तक ही कॉल काम की होती हैं। बाकी कॉल या तो पता पूछने के लिए होती हैं या फिर दूसरी तरह की जानकारी मांगते हैं। यहां तक की लोग 100 नंबर पर फोन करके पत्नी की ज्यादा शॉपिंग करने और पैसे खर्च करने की आदत की शिकायत भी कर रहे हैं।  

कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की प्रभारी शबाना खान के मुताबिक अब तक करीब 28 से 30 कॉल आ चुकी हैं। कई बार हम लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि झूठा ही स्कोर बता देते हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी को दे दी गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी एमपी शर्मा ने बताया कि आईपीएल मैच का स्कोर जानने के लिए कई कॉल आ चुकी। कुछ लोगों को समझाया गया है। वहीं कुछ लोगों का फोन ट्रेस कर पता निकाला गयाऔर उनसे बुलाकर बात की गई। ऐसा दोबारा न करने के लिए उनसे कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें