फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को किसी कार्य से आए डॉक्टर यावर खान के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को नल्हड़ गांव के आरिफ, सलमु, आलम और अकबर सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित डॉ. यावर खान ने शिकायत में बताया कि वह पुन्हाना सीएचसी में तैनात हैं और बृहस्पतिवार को किसी कार्य से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में आए थे। वह मेडिकल कॉलेज से शाम के समय नूंह की ओर लौट रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने जबरन उनकी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने सहायता के लिए पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा 6370 रुपये की नकदी भी लूट ली। इसके बाद उन्होंने नल्हड़ चौकी में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, नूंह सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें