फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात किसान यूनियन को विधायक का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात किसान यूनियन को विधायक का समर्थन
विज्ञापन

नूंह। मेवात के किसान आए दिन सड़कों पर उतरकर रोष प्रकट कर रहे हैं। ऐसे में जिले के मेवात किसान यूनियन के इस प्रदर्शन को स्थानीय विधायक व सीएलपी उप नेता आफताब अहमद ने भी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय उनका समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने पलवल टी प्वांइट से जिला सचिवालय में जाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आफताब ने कहा कि बीजेपी अगर लोकसभा व राज्यसभा में चर्चा कर लेती तो आज किसानों को ठंड में आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती। बीजेपी ने किसानों के हितों को दरकिनार करकर बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए ये 3 बिल बनाए हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है। आगे की रणनीति पर आफताब ने बताया कि सीएलपी नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विशेष सत्र तुरंत बुलाए जाने की मांग की है ताकि पता चल सके कि कौन किसान के साथ खड़ा है और कौन अंबानी अडानी के साथ।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को नूंह में नारेबाजी कर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान कंकर खेड़ी ने राष्ट्रपति के नाम कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकार किसान विरोधी कानून को वापस नहीं ले रही है। ऐसे में तो किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चलता रहेगा। किसान इस फैसले को वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें