फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलए ऑन व्हील्स भ्रमित करने का नया शगूफा : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर घेरते हुए रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सात माह में जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में विफल रही हैं। अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एमएलए ऑन व्हील्स जैसा नया शगूफा लेकर आई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जनकपुरी से की गई जहां कई महीनों से लोग दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। जनकपुरी के ए-1 ब्लॉक में एनजीटी की जांच में पानी में सीवेज मिला था और दिल्ली जल बोर्ड को चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री, विधायक व मंत्री आशीष सूद ने समस्या का समाधान किया। महिलाओं को 2500 रुपये मासिक योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा, वृद्धों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही और नई पेंशन बन नहीं रही है तो मोबाइल विधायक कार्यालय किस समस्या का हल निकालेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जनता को घर-घर सेवा देने के नाम पर घोषणाएं करते रहे और आखिरकार जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। अब भाजपा भी उसी रास्ते पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें