फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी सुधार का दावा भ्रामक : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने केंद्र सरकार के जीएसटी सुधार को झूठा और जनता को भ्रमित करने वाला कदम करार दिया है। रविवार को पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पीएम ने अब सभी के लिए टैक्स समान होने का दावा किया है लेकिन यह सत्य से परे है। भाजपा को देश की जनता को बेवकूफ नहीं समझना चाहिए। सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों का 14 लाख करोड़ रुपये का बकाया माफ किया और कॉर्पोरेट टैक्स में सालाना लगभग एक लाख करोड़ रुपये की छूट देकर आम जनता से टैक्स वसूला। इसी वजह से देश में घरेलू बचत पिछले पांच दशकों में सबसे कम हो गई है और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी चरमराया है। सरकार के ऐसे दावे केवल दिखावे के लिए हैं और देशवासियों को वास्तविक स्थिति के बारे में सचेत रहना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें