फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी विशटाउन में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में धरने पर पहुंचे विधायक

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जेपी के बायर्स इस दौरान पहुंचे विधायक तेजपाल नागर
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हुए शामिल, मांगें नहीं मानीं तो प्राधिकरण तक जाएंगे निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में निवासियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। नौकरी से छुट्टी लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे प्रदर्शन में शामिल हुए। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क में डेढ़ रुपये प्रति वर्ग फुट की बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने साफ किया कि मांगों पर सुनवाई होने तक विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने भी अपनी शिकायतें रखेंगे।
दादरी विधायक तेजपाल नागर भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने निवासियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को आगे रखने में साथ देने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान नेता भी प्रदर्शन में शामिल होकर निवासियों के साथ बैठे रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने के तरीके पर आपत्ति : सोमवार सुबह 11 बजे जेपी कॉसमॉस के क्लब-15 परिसर में बैठक प्रस्तावित थी। इस दौरान निवासियों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। उनका कहना है कि पहले से मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद सर्विस एरिया मेंटेनेंस के नाम पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने का फैसला उचित नहीं है। प्रबंधन को इस निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए।
निवासियों ने कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकलने से नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शन में बच्चों ने भी पेंटिंग बनाकर शुल्क बढ़ोतरी के विरोध और परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक असर को सामने रखा। निवासियों का कहना है कि इस फैसले का असर पूरे परिवार पर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



मेंटेनेंस शुल्क में डेढ़ रुपये प्रति वर्ग फुट की बढ़ोतरी से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। - बृजेश सिंह, एओए अध्यक्ष

समाधान नहीं हुआ तो प्राधिकरण जाएंगे। मांगों पर सुनवाई होने तक हमारा विरोध जारी रहेगा। - अभिजीत कुमार, एओए सदस्य

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जेपी के बायर्स इस दौरान पहुंचे विधायक तेजपाल नागर

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जेपी के बायर्स इस दौरान पहुंचे विधायक तेजपाल नागर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें