फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रान -2 स्थित एक मकान में एक विवाहित महिला की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के भाई विनय चौहान निवासी इंद्रापुरी, लोनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन दीपिका (32) की शादी 2013 में नरेश सोलंकी निवासी कमालपुर धनौरा, ककोड़, बुलंदशहर के साथ की थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी किराए का मकान लेकर रहने लगे। दंपती की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार रविवार सुबह जीजा ने दीपिका की तबीयत खराब हाेने की सूचना दी। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो बहन और उसका परिवार घर पर नहीं मिला। मामला संदिग्ध लगने पर मायके वालों ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें