फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों-महिलाओं के स्वास्थ्य की मजबूती के लिए टीकाकरण अनिवार्य : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नूंह व पलवल जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह ने जिला सचिवालय के काफ्रेंस हॉल में बच्चों को दवाई पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। टीकाकरण हर बच्चे व गर्भवती महिला के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस अभियान के अंतर्गत अपने बच्चों को टीके अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान नूंह में बच्चों के प्रतिरक्षण कम होने को देखते हुए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत दूसरे चरण में भी शत-प्रतिशत व निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो इसलिए अभिभावक अपने 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने में टीकाकरण लाभदायक है। नूंह जिले में दो वर्ष तक के 23 हजार 852 बच्चों एवं 5 हजार 238 गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों व शहरों भी दो वर्ष तक के बच्चों के साथ- साथ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। टीकाकरण से पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, टीबी, निमोनिया, खसरा, रुबेला, टिटनेस, पीलिया सहित 11 बीमारियों से बचाया जा सकता है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश, डीआईओ डा. बंसत दूबे, उप-सिविल सर्जन डा. चावला, एसएसओ नूंह डा. गोबिंद शरण, डीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नूंह सीएचसी में एसएमओ डा. गोबिंद शरण ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर घासेड़ा, उजीना, सूड़ाका, कालियाका सहित अन्य गांवों में जाकर टीकाकरण अभियान का जायजा लेकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें