फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने घर में घुसकर पिता-बेटे को पीटा, वारदात सीसीटीवी में कैद, 11 के खिलाफ मुकदमा

Thu, 10 Jun 2021 08:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

हमले में मदन के भाइयों और बहन और एक बहू को चोटें आई हैं। उनके घर में लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख गांव में पाइप से पानी गिरने पर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से चार से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिसरख निवासी मदन भाटी ने बताया कि पड़ोस में उनके दो चाचा जीतराम और तेज सिंह के परिवार भी रहते हैं। मदन के घर की छत से पानी की पाइप लाइन आ रही है। मदन के अनुसार बीते दिनों पाइप टूटने से उसका पानी एक चाचा के घर में रखे गेहूं में जा रहा था। चाचा के कहने पर मदन ने पाइप को ठीक कर दिया। 

मदन का आरोप है कि करीब 10 दिन बाद बुधवार रात इस मामले को उठाते हुए दोनों चाचा के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मदन के भाइयों और बहन और एक बहू को चोटें आई हैं। उनके घर में लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। मदन ने जीतराम, तेज सिंह, शुभम, अंकुर, कालू, अंशू और कपिल के खिलाफ शिकायत दी है। 
विज्ञापन


वहीं, जीतराम और तेज सिंह ने मदन के भाई गोपाल, गोविंद और संजीत के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। आरोप है कि हमले में तेज सिंह व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें