फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दौरान गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। लूटपाट के विरोध पर गोली मारने वाले बदमाश को बृहस्पतिवार रात सेक्टर-62 में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हापुड़ में लूट व हत्या के के छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस डी पार्क के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार को रोका तो वह माल खाना की ओर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सिकंदर गेट हापुड़ निवासी उमर के पैर में गोली लग गई। बदमाश के पास से बिसरख थाना क्षेत्र से चुराई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। उमर पर नोएडा, गाजियाबाद व हापुड़ में छह से अधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश दो साल से लूटपाट कर रहा था। लूट के दौरान जब पीड़ित विरोध करता था तो उमर गोली चला देता था। आरोपी कुछ दिनों से खोड़ा में दोस्त के यहां रह रहा था। पुलिस दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें