फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में शर्मनाक हरकत: नामी स्कूली की छात्रा से छेड़छाड, लात-घूंसों से पीटा; प्रिंसिपल ने नहीं लिया एक्शन

Sat, 14 Oct 2023 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा के एक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पांच छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर प्रिंसिपल ने संज्ञान नहीं लिया। पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया, 9 अक्तूबर को दी गई शिकायत पर प्रिंसिपल की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर आरोपियों का हौसला बढ़ गया।
विज्ञापन
स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। सेक्टर-100 स्थित एक स्कूल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच छात्रों ने 11वीं की नाबालिग छात्रा को स्कूल परिसर में बेरहमी से पीटा। आरोपी उसे जमीन पर गिराकर लात घूंसे बरसाते रहे। आरोप है कि 9 अक्तूबर को भी आरोपियों ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत ईमेल के जरिये प्रिंसिपल से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है मारपीट एक ही नाबालिग ने की है। सूत्रों के मुताबिक, वह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के परिवार से जुड़ा है।

पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया, 9 अक्तूबर को दी गई शिकायत पर प्रिंसिपल की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर आरोपियों का हौसला बढ़ गया। पांचों आरोपी उसकी बेटी की कक्षा में ही पढ़ते हैं। पिता ने बताया, शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि पांचों आरोपी छात्र से फिर छेड़छाड़ कर रहे हैं।

छात्रा के पिता ने तुरंत प्रिंसिपल को फोन कर आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा। आरोप है कि पांचों छात्रों ने छात्रा की पिटाई शुरू कर दी। छात्रा जमीन पर गिर पड़ी तब भी आरोपी उसे बेरहमी से पीटते रहे। अन्य छात्रों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, प्रिंसिपल ने शिकायत मिलने के बाद क्या कार्रवाई की, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शिव नादर विवि में लापरवाही से जा चुकी है छात्रा की जान
यह पहला मामला नहीं है, जब शिक्षण संस्थान प्रबंधन ने छात्रा या अभिभावक की शिकायत पर लापरवाही बरती है। दादरी थाना क्षेत्र के शिव नादर विवि में छात्रा स्नेहा की 18 मई को उसके सहपाठी अनुज ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद अनुज ने भी वीडियो बनाकर खुदकुशी की थी। छात्रा स्नेहा जान को खतरा बताते हुए विवि प्रबंधन को ईमेल कर चुकी थी, लेकिन विवि प्रबंधन ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अब एक बार फिर इसी तरह की लापरवाही के कारण छात्रा पर स्कूल में हमला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें