फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : शराब के नशे में किन्नर के ठिकाने पर सो गया था मजदूर, विवाद के दौरान चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 14 Oct 2023 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मजदूर शराब के नशे में आरोपी की जगह पर सो गया था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरके पुरम के मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के पास सोने के विवाद में किन्नर ने एक मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मजदूर शराब के नशे में आरोपी की जगह पर सो गया था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। आरोपी ने उसकी गर्दन, कमर और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पुलिस को मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। मोती बाग मेट्रो स्टेशन सर्विस रोड के नीचे घने ग्रीन बेल्ट के पास एक शव पड़ा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त राम कुमार यादव (30) के रूप में हुई। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और दो साल से अधिक समय से मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहकर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक संदिग्ध शेफाली उर्फ अमन (23) को हिरासत में लिया। मूलत: प्रयागराज, यूपी का रहने वाला शेफाली मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे 8 साल से रह रहा था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसकी जगह पर सो गया था, जिसको लेकर विवाद हो गया और उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

बीचबचाव कर रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या

अमन विहार में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

अमन विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इलाके के एक खुले मैदान में भरे पानी में उसका शव सड़ी गली हालत में मिला है। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और मृतक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

आपसी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या

नरेला इलाके में बृहस्पतिवार रात आपसी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से कुछ देर पहले मृतक का हमलावरों से झगड़ा हुआ था। हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मृतक दोस्तों के साथ आने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ पुनर्वास कॉलोनी, डीडीए पार्क के पास पहुंचा। जहां कहासुनी के दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक को उसके दोस्त पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल एक नाबालिग को पकड़ लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें