मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के फेफड़ों के साथ किडनी में भी समस्या है। आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वार्ड में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की हालत में एक मामूली सुधार हुआ है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है लेकिन उनके फेफड़े में संक्रमण है। अब किडनी में भी समस्या पाई गई है।
विज्ञापन
मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के फेफड़ों के साथ किडनी में भी समस्या है। आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वार्ड में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।
जिलानी कल होंगे डिस्चार्ज
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार तक वह डिस्चार्ज हो सकते हैं।