फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रूट तय होने के बाद चलेगी मिनी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहरी इलाकों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने के लिए मिली हैं दस बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहरी इलाकों को ग्रामीण क्षेत्र से जोडने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दस मिनी बसें मिलीं हैं। इन बसों के संचालन के लिए अभी तक दस रूटों को अंतिम रूप नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारी रूटों को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श कर रहे है। परमिट लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए शासन ने नोएडा डिपो को दस मिनी बसें दी है। ये दस बसों नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चलेगी। इन बसों पर चालक और परिचालकों की तैनाती कर ली गई है। इन बसों के लिए दस रूट बनाए गए है। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोेएडा-रबुुपुरा से रनहेरा, नोएडा–ग्रेटर नोएडा–जेवर कट–जहांगीरपुर-लौदाना, नोएडा–ग्रेटर नोएडा–परीचौक–जेवर–बिलासपुर-दनकौर-झाझर, नोएडा–ग्रेटर नोएडा–परीचौक–जेवर–हामिदपुर–झुप्पा, नोएडा–परीचौक–रबुपुरा–तिर्थली–कौली-गोविंदगढ़-कोठरा-झुप्पा, नोएडा–खेड़मोड़–तकीपुर–अनवरपुर–चांदपुर–मोहद्दीनपुर, नोएडा–सूरजपुर–दादरी–महावड, नोएडा–बदौली-सूरजपुर–दादरी–कलौंदा, नोएडा–देहरा–झाल, नोएडा–छायसा शामिल हैं। इन बसों के संचालन के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा को जोड़ते हुए जेवर, रबुपुरा, दादरी, दनकौर बिलासपुर समेत हिस्सों को जोड़ने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


- मिनी बसों के संचालन के लिए रूटों के अभी अंतिम रूप नहीं दिया है। रूट निर्धारण होने के बाद जल्द ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। -
-अनिल कुमार शर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें