फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खतरनाक रसायन मिलाकर बना रहे थे मिल्क केक और कलाकंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने कारखाना मालिक व उसके 16 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में सोडियम फॉर्मेल्डिहाइड सल्फोक्सिलेट नामक रसायन का इस्तेमाल कर मिल्क केक व कलाकंद बनाया जा रहा था। इस रसायन का इस्तेमाल खाद्य उत्पादों में नहीं किया जाता है। इस मामले में पुलिस ने कारखाना मालिक ताराचंद व उसके ह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक विनय कुमार की टीम को 16 अक्तूबर को दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित एक कारखाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि जहां हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल करके बड़ी मात्रा में मिल्क केक और कलाकंद जैसी मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कारखाने से 2600 किलोग्राम से अधिक मिलावटी मिठाइयां और प्रतिबंधित रसायन बरामद किए गए। पूछताछ में हरि नगर, दिल्ली निवासी आरोपी तारा चंद अग्रवाल ने खुलासा किया कि उसका बेटा कई वर्षों से अवैध मिठाई का कारोबार चला रहा था। दो साल पहले अपने बेटे की मौत के बाद तारा चंद ने खुद ही यह धंधा जारी रखा। दिवाली पर ये मिठाइयां विभिन्न दुकानों पर लगभग 200-250 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कैंसर, एलर्जी व श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा
उपायुक्त ने बताया कि सोडियम फॉर्मेल्डिहाइड सल्फोक्सिलेट नामक रसायन का खाद्य उत्पादों में इस्तेमाल करने से गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। इससे फॉर्मेल्डिहाइड के कारण कैंसरजन्यता, जठरांत्र संबंधी विषाक्तता, एलर्जी, श्वसन संबंधी समस्याएं आदि हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें