फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे ट्रैक पर फैले कचरे से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे और निगम ने मिलाया हाथ, पुराना आजादपुर क्षेत्र से शुरू हुई सफाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेलवे ट्रैक और आसपास की जमीन को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर रेलवे और नगर निगम के बीच हुए समझौते के तहत अब रेलवे की जमीन पर फेंके गए कचरे व मलबे को हटाने का काम निगम करेगा। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को पुराना आजादपुर क्षेत्र से हुई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस जोन के एमसीडी कर्मचारियों ने पुराने आजादपुर के रेलवे ट्रैक के किनारे फैले कचरे को इकट्ठा करना शुरू किया। दोपहर करीब 12:30 बजे जेसीबी मशीन से डाउन लाइन के क्षेत्र में सफाई की गई। यह पहल खासतौर पर उन स्थानों के लिए की गई है जहां रेलवे की जमीन से सटी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग नियमित रूप से कचरा फेंकते हैं। इस कार्य के लिए रेलवे ने एमसीडी को 2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। शेष 3.9 करोड़ रुपये जल्द ही जारी किए जाएंगे। कुल 5.9 करोड़ रुपये की यह वित्तीय सहायता इस अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उत्तर रेलवे और एमसीडी का यह संयुक्त प्रयास न केवल स्वच्छता बढ़ाएगा बल्कि ट्रैक की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण में भी योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें