फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह-शाम हल्की ठिठुरन, दिन में गर्मी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले तीन दिन तक सुबह के समय स्मॉग व हल्का कोहरा छाने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को लगातार आठवें दिन न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पश्चिमी दिशा से आने वाली नमी और ठंडी हवाओं ने सुबह-शाम के समय हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, दिन में सूरज गर्मी का अहसास करवा रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। रविवार सुबह के समय कई स्थानों पर धुंध व हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में इस दीपावली पर हवा की गति धीमी रहेगी। यही नहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह के समय कई स्थानों पर स्मॉग या हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। 22 और 23 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह और शाम को हल्की धुंध छा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें