फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रवासी पक्षियों के आगमन का समय नजदीक लेकिन झील सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों के आगमन का समय नजदीक लेकिन झील सूखी
विज्ञापन

सर्दी की दस्तक होते ही अक्तूबर के अंत से आने लगते हैं प्रवासी पक्षी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सर्दी का मौसम आ रहा है, ऐसे में ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू होने वाला है। हालांकि स्थिति यह है कि ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों के आगमन की तैयारी अब तक पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

यहां की झील पूरी तरह सूखी पड़ी है और पानी में रहने वाले देसी पक्षियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बतादें कि सर्दी के महीनों में जब विदेशों में बर्फबारी होने लगती है तो पानी में रहने वाले प्रवासी पक्षी भारत की ओर रुख कर लेते हैं। भारत में अधिकतर प्रवासी पक्षी दिल्ली-एनसीआर की तरफ आते हैं। यहां पर अलग-अलग शहरों में सुंदर झीलें हैं। ऐसे में पानी में रहने वाले पक्षी यहां पर आसानी से रहते हैं। सर्दियों के मौसम में ओखला पक्षी विहार में तरह-तरह के प्रवासी पक्षी आते हैं, ऐसे में सर्दियों के समय यहां पर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है। वन विभाग के अधिकारी पीएस नेगी का कहना है कि पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग से बात की गई है। यह पानी सिंचाई विभाग की ओर से बंद किया गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ दिया जाएगा तो झील में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें