फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो को ग्रीन सिग्नल जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएमआरसी के अधिकारी बोले- किसी दिन आ सकता है पीआईबी का मंजूरी पत्र
विज्ञापन

नोएडा।
सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो रूट को जल्द ग्रीन सिग्नल मिलने की उम्मीद है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के एमडी ने जुलाई में इस परियोजना का प्रजेंटेशन दिया था। अब अधिकारियों का कहना है कि केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) का मंजूरी पत्र किसी भी दिन आ सकता है। इससे लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
एनएमआरसी के एमडी डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यह रूट एक्वा मेट्रो के यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट और दिल्ली-आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा। बोटेनिकल गार्डेन से मजेंटा लाइन के जरिये एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 तक सीधा सफर होगा।
विज्ञापन

ब्लू लाइन के जरिये यात्री आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी सीधे पहुंच सकेंगे। शुरुआती चरण में करीब 80 हजार यात्री इस रूट पर मिलने का अनुमान है। ग्रेटर नोएडा से बॉटनिकल गार्डन तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी हो जाएगी। मेट्रो चलने से नोएडा में सेक्टर-44, 45, 97, 99, 100, 104, 105, 108 और 93 में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
11.56 किमी है रूट

सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक एक्वा मेट्रो के नए रूट की लंबाई करीब 11.56 किमी है। इस रूट पर आठ स्टेशन बनेंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,254.35 करोड़ रुपये है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बोर्ड, नोएडा प्राधिकरण बोर्ड और प्रदेश सरकार इस रूट को मंजूरी दे चुकी हैं। केंद्र में अब पीआईबी की मंजूरी का इंतजार है।
डिपो से बोड़ाकी रूट का अब होगा डीडीसी सर्वे
एनएमआरसी ने इस वर्ष दो नए रूट पर मेट्रो परियोजनाओं को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन के अलावा ग्रेटर नोएडा में डिपो से बोड़ाकी तक भी प्रस्तावित है। डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट को मंजूरी मिल चुकी है। एनएमआरसी निर्माण टेंडर जारी करने के लिए डिपो से बोड़ाकी के बीच मेट्रो रूट का डिटेल डिजाइन कंस्ट्रक्शन (डीडीसी) सर्वे कराने जा रहा है। अगले हफ्ते तक टेंडर जारी हो जाएगा।
-मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि इस सर्वे से होने वाले निर्माण, ट्रैक, बिजली केबल के काम का विभाजन हो जाएगा। फिर उसी हिसाब से टेंडर जारी किए जाएंगे। अभी एक्वा लाइन पर नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो के डिपो मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। अब ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो जाएगी।
विज्ञापन

-इस रूट पर जुनपत और बोड़ाकी सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन होंगे। बोड़ाकी में बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। जिले में मेट्रो का यह सबसे छोटा रूट होगा।
-इसके लिए 2.6 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बिछाया जाएगा। इस रूट पर मेट्रो चलाने में 416 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। एनएमआरसी एमडी ने बताया कि जल्द ही यह सर्वे पूरा करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें