फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइक्लोथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

करोल बाग जोन में एमसीडी ने बुधवार को कूड़े से आजादी अभियान के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपमहापौर जय भगवान यादव ने कहा कि अभियान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति प्रदान करेगा। हर नागरिक घर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी ले। इसके अलावा प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। वहीं, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लिया गया है। विधायक उमंग बजाज ने कहा कि साइक्लोथॉन जैसे कार्यक्रम व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण की सेहत के लिए भी उपयोगी हैं। साइकिल चलाना प्रदूषण कम करने, ट्रैफिक भार घटाने और फिटनेस बढ़ाने का सरल उपाय है। इस अवसर पर उपमहापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और विधायक उमंग बजाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें