ग्रेटर नोएडा(संवाद)। निधि आपके निकट 2.0 के तहत डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन डीआईसी इंडिया लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में किया। भविष्य निधि संगठन के अधीन नियोक्ताओं, अंशदाताओं, पेंशनर्स एवं सदस्यों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने और विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूक किया।
इस दौरान जीवन प्रमाण-पत्र, सदस्य प्रोफाइल अपडेशन व ई-नामांकन की अलग डेस्क लगाई गई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ग्रेटर नोएडा के प्रर्वतन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने नियोक्ता एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि योजनाओं एवं लाभों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से योजनाओं का प्रचार एवं प्रसार किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पीपीओ सेवानिवृत्त होने से पहले ही वितरित किए। सतर्कता जागरूकता 2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को धोखाधड़ी से निपटने के लिए आवश्यक उपायों एवं उपयुक्त पद्धतियों की जानकारी दी गई।