फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला चेस चैंपियनशिप में दिखेगा दिमागी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की चेस प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में 10 और 11 अक्टूबर को ओपन जिला चेस चैंपियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता गौतम बुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कराई जाएगी। इसमें जिले के खिलाड़ी अपनी रणनीतिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



प्रतियोगिता में कम से कम छह राउंड होंगे और मुकाबले स्विस सिस्टम व फिडे नियमों के अनुसार खेले जाएंगे। प्रत्येक राउंड के लिए खिलाड़ियों को 30 मिनट और हर चाल पर 30 सेकंड का इंक्रीमेंट मिलेगा। टाई होने पर फिडे के नवीनतम टाई-ब्रेक नियम लागू होंगे। राउंड शुरू होने के 15 मिनट के भीतर रिपोर्ट नहीं करने वाले खिलाड़ी को वॉकओवर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में टच एंड मूव नियम भी लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम ने बताया कि प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ियों का चयन यूपी स्टेट सीनियर चेस चैंपियनशिप-2026 के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले में शतरंज को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें