फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनि मंदिर के सामने एलीवेटेड रोड के पास हादसा
विज्ञापन

- दोनों घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के सामने एलीवेटेड रोड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगाहपुर गांव निवासी वजीर आलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मोहम्मद कुदुस अंसारी अपने दोस्त अर्जुन के साथ चार अक्टूबर की रात करीब 11 बजे बाइक से आगाहपुर से सेक्टर-37 की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान एलीवेटेड रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने शनि मंदिर के सामने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कुदुस व अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें