नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन के महत्व को समझाना तथा जीवन में आने वाले तनावों से निपटने के व्यावहारिक उपाय प्रदान करना रहा।
मनोवैज्ञानिक डॉ. सतिंदर माकेन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सिर्फ बीमारी से मुक्त रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, व्यवहार और भावनात्मक संतुलन का आधार है।
प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोरा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनेक प्रकार के दबाव और चुनौतियां होती हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
इस मौके पर आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि विद्यार्थी केवल शैक्षणिक सफलता के लिए नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन और आत्म-संतुष्टि के लिए भी मानसिक रूप से मजबूत होने चाहिए।