फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव मार्ग पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के समीप ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। सोमवार को हुए हादसे में बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने पर कुचल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि छोलस गांव में सचिन कुमार परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की सुबह वह बाइक से ग्रेटर नोएडा की कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब चक्रसेनपुर गांव मार्ग पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास पहुंचे तो सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। जिससे वह ट्रॉली के नीचे आने पर कुचल कर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें