फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-पिता को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए आरोपी ने की थी मारपीट
-सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में चार आरोपी किए हैं गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की पूर्वांचल रायल सोसायटी के समीप कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कासना गांव के तारिफ व चूहड़पुर के बिरजू के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक पहले दिन चुहड़पुर गांव में कुआं पूजन का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा गांव के सतीश पहुंचे थे। कार्यक्रम में शराब पार्टी के दौरान सतीश का चुहड़पुर गांव के ओमप्रकाश से विवाद हो गया था। आरोप है कि सतीश ने ओमप्रकाश को थप्पड़ मार दिया था। यह बात ओमप्रकाश के पुत्र विनीत को नागवार गुजरी। विनीत ने पिता को थप्पड़ मारने का बदला लेने साजिश रची। मंगलवार को सतीश अपनी कार से किसी काम से ग्रेटर नोएडा आए थे। वहां विनीत ने अपने साथियों के साथ पूर्वांचल रायल सिटी सोसायटी के समीप सतीश को रोक लिया। मारपीट करने के साथ आरोपियों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोसायटी के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मामले में पुलिस ने विनीत व उसके साथी राजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें