फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवत-युवती फंदे में लटके, 8 माह की मासूम दो दिन बिलखी

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
युवक-युवती फंदे में लटके, 8 माह की मासूम दो दिन बिलखी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक व युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो तक दिनों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। कमरे से 8 माह की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, मृतक बिहार के रहने वाले हैं। दोनों 7 जुलाई को ही होशियारपुर में किराए पर रहने आए थे। मृतक शादीशुदा थे या सहमति संबंध में रह रहे थे और आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, बच्ची के स्वस्थ होने पर चाइल्ड लाइन संचालक उसे अपने साथ ले गए।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि होशियारपुर निवासी नरेंद्र यादव ने शनिवार सुबह सूचना दी थी कि उनके मकान में किराए पर रहने वाले एक युवक के कमरे से बदबू और एक बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया तो युवक और युवती पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। वहीं, पास में ही 8 माह की बच्ची रो रही थी। मृतक की पहचान बिहार के सीवान निवासी अनिकेत पुत्र चंद्रेश के रूप में हुई है। वहीं, मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। बताया कि बच्ची को उपचार के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक और युवती ने शुक्रवार या बृहस्पतिवार रात को आत्महत्या की है। कमरे से बदबू आ रही थी और शरीर से पानी रिसना शुरू हो गया था। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि बच्ची दो दिन तक भूखी ही कमरे में बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुससाइड नोट
फेज-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज (19) पुत्र मोहर सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें