फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका अपराध शाखा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार के नेतृत्व में 25 किलो गांजे सहित एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा पुलिस टीम के प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सलीम बताया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई समय से धमाला गांव में गांजे की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे गांव से ही दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने में कामयाब होता रहा। सूचना मिलने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने तथा गांजा सील करने के अलावा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम में एएसआई अरविंद हवलदार चंद्रपाल हवलदार राकेश शामिल रहे।