फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगत सिंह की जयंती पर स्मृति सभा का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर सेक्टर-4 भगत सिंह पार्क में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। यह भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा ऑटो चालक संघ एवं करुणा जनकल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस आयोजन में मुख्य अतिथि शहीद यादगार मंच हरियाणा एवं कादीपुर इंड्रस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा एवं सीएम विंडो के गुरुग्राम विधानसभा के प्रतिनिधि विकास स्वामी एवं भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा उपस्थित हुए। श्रीपाल शर्मा ने कहा कि आज भी भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का मुख्य स्रोत बना हुआ है। हमें उन्हें सदैव याद रखते हुए भारत माता की अखंडता और एकता के लिए कार्य करना चाहिए। विकास स्वामी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री को विधायक मुकेश शर्मा के माध्यम से गुरुग्राम में प्रस्तावित 52 स्थायी ऑटो स्टैंड को जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें