नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(डूसू) के पदाधिकारियों ने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न मामले में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल को ज्ञापन देकर दोषियों पर त्वरित एवं कठोरतम कार्रवाई की मांग की। कुछ अन्य छात्र संगठनों की ओर से घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा कि यह घटना न केवल साउथ एशियन यूनिवर्सिटी बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए कलंक है। हमारा मानना है कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा पर किसी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए । हमारी मांग है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और विश्वविद्यालयों में भयमुक्त एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खारवाल ने कहा शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की घृणित घटना हम सभी के लिए शर्मसार करने वाली है। ब्यूरो